कटेया नगर स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में प्रिंटर खराब होने के कारण तीन महीने से खाताधारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रिंटर खराब होने के कारण नया खाता खुलवाने वालों को पासबुक नहीं मिल पा रहा है। वहीं पासबुक का अपडेट करने का कार्य भी बंद पड़ा हुआ है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक बीके सिंह ने बताया कि पि्रंटर खराब होने की सूचना रीजनल मैनेजर तथा प्रधान कार्यालय को दे दी गयी है।