दुर्घटना में कारा के वैन चालक घायल

मीरगंज-गोपालगंज मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के वृन्दावन गांव के समीप एक बोलेरो की चपेट में आ जाने से चनावे मंडल कारा के वैन चालक दुर्गा प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल वैन चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम न्यायालय से कारा का वैन लेकर कारा आने के बाद चालक दुर्गा प्रसाद अपनी बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में वृन्दावन गांव के समीप मीरगंज की ओर से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। इस घटना में दुर्गा प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गये। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry