जनता दरबार में 120 आवेदनों पर सुनवाई

गुरुवार को आयोजित जनता दरबार में 120 से अधिक आवेदनों पर एडीएम विभागीय जांच हेमंत नाथ देव ने सुनवाई की तथा सभी आवेदनों पर त्वरित गति से कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया। जनता दरबार में भूमि विवाद के मामले अधिक रहे। दोपहर बाद तक चली सुनवाई के दौरान कई शिक्षकों ने मानदेय की राशि का भुगतान नहीं होने की शिकायत दर्ज करायी। बरौली थाना क्षेत्र के नेउरी गांव के लोगों ने जमीन का अतिक्रमण कर लेने की शिकायत दर्ज करायी। इसी प्रकार कई ग्रामीणों ने राशन व किरासन का वितरण समय से नहीं करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी। जनता दरबार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि नहीं मिलने, इंदिरा आवास, भूमि विवाद, भू-अतिक्रमण सहित कई मामलों पर सुनवाई की गयी। जनता दरबार में कई विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Ads:






Ads Enquiry