वित्तीय साक्षरता एवं ऋण परामर्श केंद्र गोपालगंज के तत्वाधान में मंगलवार को विजयीपुर सहयोगी उच्च विद्यालय के प्रांगण में सेंट्रल बैंक द्वारा एक शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर रविंद्र द्विवेदी ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को कार्यान्वित करने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर के दौरान बैंक खाता खोले जाने के अलावा केवाइसी नियम, प्रधान मंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री समाजिक सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, शिक्षा ऋण योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। शिविर को डीडीएम नावार्ड प्रिय रंजन ने के अलावा शाखा प्रबंधक शैलेश कुमार व शंकर प्रसाद ने भी संबोधित किया।