प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बीडीओ बैजू कुमार मिश्र ने मंगलवार को विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में दो विद्यालय निर्धारित समय के पूर्व ही बंद पाए गये। बीडीओ ने बताया कि बंद मिले मध्य विद्यालय नटवां तथा मध्य विद्यालय तेतरिया के हेडमास्टर से जवाब तलब किया गया है। ज्ञातव्य है कि पंचायत चुनाव को लेकर बूथों के सत्यापन कार्य के दौरान जब बीडीओ इन विद्यालयों में पहुंचे तो ये बंद मिले।

Ads:






Ads Enquiry