मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में गृहस्थी राशन कार्ड से वंचित शहर के हजियापुर वार्ड संख्या 27 के दर्जनों लोगों ने पहुंचकर अपना रोष प्रकट किया। इस दौरान लोगों ने गृहस्थी कार्ड से वंचित लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की। जिसके बाद लोगों ने सदर एसडीओ को मांग पत्र भी सौंपा।
बताया जाता है कि हजियापुर वार्ड संख्या 27 के वार्ड पार्षद दुर्गेश कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में गृहस्थी राशन कार्ड से वंचित दर्जनों लोग राशन कार्ड बनाने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस मौके पर वार्ड पार्षद ने बताया कि वार्ड के करीब दो सौ लोगों का गृहस्थी कार्ड बनाने के लिये आवेदन किया गया था। लेकिन महज पचास लोगों का गृहस्थी बन कर आया। जिससे करीब डेढ़ सौ लोगों राशन नही मिल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर जिला प्रशासन वंचित लोगों का राशन कार्ड तुरंत उपलब्ध कराए। इसके बाद ग्रामीणों ने सदर एसडीओ मृत्युजंय कुमार को मांग पत्र सौंपा। एसडीओ ने बीडीओ को मामले की जांच कर राशन से वंचित लोगों को राशन दिलाने का आदेश दिया। इस मौके पर राजद नेता इम्तेयाज अली भुट्टो, कलावती देवी, चन्द्रिका मांझी, जीतेंद्र कुमार, बीगन मांझी, बृज किशोर मांझी, प्यारे लाल बांसफोर आदि लोग मौजूद थे।