जिलाधिकारी राहुल कुमार ने तकनीकी पदाधिकारियों की बैठक में लंबित योजनाओं को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उन्होंने विकास योजनाओं की समीक्षा की।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के लंबित कार्यो का जायजा लिया। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने पाया कि कई योजनाएं निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण नहीं हो सकी है। उन्होंने संबंधित विभागों को इस कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मद्य निषेध अभियान को लेकर चल रही तैयारियों का भी जायजा लिया। इसके लिए 21 जनवरी को अंबेडकर भवन परिसर में कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया। ज्ञातव्य है कि इसी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मद्य निषेध अभियान की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम का अंबेडकर भवन परिसर में लाइव प्रसारण किया जाएगा। बैठक में विभिन्न विभागों के अभियंता मौजूद थे।