प्रखंड क्षेत्र के बहेरवा बाजार में मंगलवार को स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र खोला गया। इस केन्द्र का विधिवत उद्घाटन सीओ उपेंद्र नाथ तिवारी ने किया। ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पवन कुमार मिश्र ने बताया कि बहेरवा में खुले इस केंद्र से परसौनी सहित कई ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। मौके पर एमआईसीटी के जिला प्रबंधक कमलेश पाठक, आमोद कुमार तिवारी, राजनाथ मिश्र, रघुराई प्रसाद, हरेंद्र सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।