मां प्रभावती सेवा संस्थान की ओर से स्थापना दिवस के मौके पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रत्येक छात्र ने 11 पौधा लगाकर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। मौके पर अशोक गिरी, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रवीण पाण्डेय, सुधांशु पाण्डेय, सोनी राय, अंजूम आरा आदि मौजूद थे।