थाना क्षेत्र के बनकटिया टोला कली छापर गांव में सोमवार की रात्रि तीन लोगों ने मिलकर पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बनकटिया टोला कली छापर गांव के बिटू शर्मा सोमवार रात्रि परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने दरवाजे पर थे। इसी बीच गांव के विकास शर्मा सहित तीन लोग वहां पहुंचे तथा बिटू शर्मा के परिवार के लोगों को गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने बिटू शर्मा तथा सुभाष शर्मा को चाकू से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को परिवार के अन्य लोगों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। घायल बिटू शर्मा के बयान पर घटना की थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें विकास शर्मा सहित तीन लोगों को नामजद किया गया है।