फुटपाथ के विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन

नगर के थाना रोड़ व कचहरी रोड़ में फुटपाथी विक्रेताओं को हटाने का अभियान प्रारंभ होने के साथ ही इसका विरोध भी प्रारंभ हो गया है। मंगलवार को शहर स्तरीय फुटपाथ विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष ताहिर हुसैन की अध्यक्षता में फुटपाथी दुकानदारों ने मौनिया चौक पर प्रदर्शन किया। इन दौरान जिलाध्यक्ष ताहिर हुसैन ने कहा कि सदर एसडीओ मृत्यजंय कुमार द्वारा पूर्व में बिना किसी सूचना के यह कार्रवाई की गयी।

प्रदर्शन के दौरान ताहिर हुसैन ने कहा कि प्रशासन की इस कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन की ओर से इस रवैये में सुधार नहीं हुआ तो फुटपाथी दुकानदार आदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि जिन फुटपाथी दुकानदार का सर्वे पूर्ण नही हुआ है उन्हें भारत सरकार के गजट के अनुसार 5 मार्च 2015 के अनुरूप तथा बिहार सरकार के नगर विकास विभाग के अनुरूप फुटपाथी दुकानदारों को बेदखल नही करना है। उन्होंने कहा कि अगर बिना कसूर के इन दुकानदारों को हटाया गया तो संघ आदोलन करने को बाध्य होगा। प्रदर्शन में राकेश कुमार सिंह, रामा पडित, संजय मिश्र, विरेश कुमार गुप्ता, राज कपुर साह, अशोक साह, परशुराम साह, कमलदेव चौरसिया, प्रदीप साह आदि शामिल थे। प्रदर्शन के बाद फुटपाथी दुकानदारों ने मांग पत्र भी एसडीओ को सौंपा।

Ads:






Ads Enquiry