स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा सप्ताह का समापन नगर के डीएवी बालिका विद्यालय में किया गया। मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान विद्यालय के छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के बनाये गए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया।
नगर के डीएवी बालिका विद्यालय में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर युवा सप्ताह कार्यक्रम का विधिवत समापन कर दिया गया। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र के भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य मित्रा नंद आर्य ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के बताये गए रास्ते पर चलकर ही राष्ट्र विश्व गुरु बन सकता है। इस कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों ने भी अपने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर राकेश भारती, संचालक केदार सिंह, सुनिल कुमार, नीलू देवी, दिलीप कुमार, सहित कई लोग मौजूद थे।