जादोपुर थाना क्षेत्र के भुआली टोला गांव निवासी केशव सिंह के पुत्र रितेश सिंह के अपहरण की घटना में फरार चल रहे दो आरोपियों के घर की पुलिस ने रविवार को कुर्की की। कुर्की के बाद पुलिस दोनों आरोपियों के घर से जब्त किए गए सामानों को लेकर नगर थाना पहुंची।
एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि गत नवंबर माह में भुआली टोला गांव निवासी केशव सिंह के पुत्र रितेश कुमार सिंह का अपहरण इसी गांव के चुन्नू सिंह सहित कुछ लोगों ने मांझा थाना क्षेत्र के दानापुर के समीप से कर लिया गया था। इस अपहरण कांड में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर रितेश को मुक्त करा लिया। वही इस घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। इस कांड में भुआली टोला गांव निवासी चुन्नू सिंह व दिलीप सिंह की गिरफ्तारी अब तक नही होने पर रविवार को नगर थाना के दरोगा बीके ओझा, थावे थानाध्यक्ष पंकज कुमार, जादोपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार व विशंभरपुर थानाध्यक्ष ने दोनों आरोपियों के घर कुर्की की। ज्ञातव्य है कि इस कांड में दो अन्य आरोपियों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।