नगर के अंबेडकर इनडोर स्टेडियम में जिला बैडमिंटन चैम्पियनशिप का जिलाधिकारी राहुल कुमार ने उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर जिलाधिकारी ने एसपी के साथ खुद प्रदर्शनी मैच खेलकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्द्धन किया। चैम्पियनशिप के पहले दिन बालक वर्ग में ओम शर्मा, ने कृष्णा शर्मा को 30-04 तथा उमंग ने साजिद हुसैन को 30-16 से हराया। ये दोनों अपने वर्ग में आगे बढ़ गये। इसी प्रकार अंडर 19 के एकल मुकाबले में फैजल ने शिबू अहमद को 30-07 तथा शिवम ने आशीष अग्रवाल को 30-16 से हराया। उधर मैंस वर्ग के मुकाबले में सादाब परवेज ने संजय कुमार को 30-16 तथा अविनाश ने राहूल को 21-17 से हराया। इस मौके पर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार राय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।