बच्चों के कार्यक्रम में भावविभोर हुए अभिभावक

प्रखंड के राजापुर बाजार स्थित सेंट जोन्स स्कूल का चौथा वार्षिकोत्सव मंगलवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रतिभा और अपनी कार्यक्रमों से अभिभावकों को भाव विभोर कर दिया। हल्की बूंदा बांदी और बिगड़ते मौसम के बीच अभिभावक पूरे दिल बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये कार्यक्रम का आनंद उठाते रहे।

वार्षिकोत्सव की शुरुआत राज लक्ष्मी, गोल्डी, खुशी तथा अनूष्का के गाये स्वागत गान हुई। जिसके बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पापा मेरे पापा सबसे प्यारे होते है गाने पर रितिक, आसी और सलोनी ने भाव नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भावूक बना दिया। वहीं छोटी सी बच्ची रीता पाण्डेय द्वारा किये गये नृत्य को ले उपस्थिति लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद सोम्या और रीति ने यशो मति मईया से बोले नंद लाला के गाने पर अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में दहेज प्रथा और स्वर्ग की मिट्टी विषय पर बच्चों द्वारा नाटक भी प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के दो गुटों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बराबर अंक आने पर दोनों ग्रुपों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित करते हुए ट्राफी सौंपी गयी। कार्यक्रम में शुभम, रवि, भास्कर, प्रिंस, राहूल सहित कई छात्रों ने अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ दृष्टि पाठक और सरपंच चुन्नू राय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक अमरेंद्र कुमार दुबे ने विद्यालय की उपलब्धियों और योजनाओं से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। इस मौके पर उमेश प्रधान, चंद्रमोहन पाण्डेय, विनोद सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Ads:






Ads Enquiry