डीपीओ ने की एमडीएम योजना की जांच

मंगलवार को एमडीएम प्रभारी सह डीपीओ अब्दुल सलाम ने प्रखंड क्षेत्र के आठ विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी स्कूलों में एमडीएम की गुणवत्ता की जांच की गयी। जांच के बाद उन्होंने बताया कि प्रखंड के धर्मबारी मिडिल स्कूल, कतालपुर उर्दू मकतब विद्यालय और रेवतिथ मिडिल स्कूल में एमडीएम बनाने में गड़बड़ी पायी गयी। इस संबंध में उन्होंने इन विद्यालयों के हेडमास्टर से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए कहा कि एमडीएम की गुणवत्ता एवं लापरवाही किसी की स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Ads:






Ads Enquiry