प्रखंड कार्यालय में बीडीओ मार्कण्डेय राय ने मंगलवार को अयोजित जनता दरबार के दौरान इंदिरा आवास, वृद्धा पेंशन और राशन किरासन से संबंधित जन समस्याओं पर करीब तीस आवेदनों की सुनवाई की गयी। इस दौरान रघुआ गांव की हीरा मति द्वारा अब तक वृद्धा पेंशन नहीं मिलने को लेकर शिकायत दर्ज कराया। वहीं नवादा परसौनी के विद्या सिंह द्वारा इंदिरा आवास और राजापुर के गया सिंह, मनबोध परसौनी के राजकुमार सिंह द्वारा राशन नहीं मिलने की शिकायत की। बीडीओ ने सभी मामले को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।