बीडीओ मार्कण्डेय राय ने मंगलवार को बीआरसीसी एवं सीआरसीसी की एक बैठक आयोजित के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार का निर्देश दिया। बैठक में बीडीओ ने प्रत्येक संकुल समन्वयक को शिक्षकों की उपस्थिति समय से सुनिश्चित करने तथा विद्यालय का समय-समय पर अनुश्रवण करने का निर्देश दिया। मौके पर बीइओ सूरज लाल प्रसाद, बीआरसीसी अरविंद तिवारी, वशिष्ठ प्रसाद, उपेंद्र नाथ द्विवेदी, रमेश प्रसाद, अकबर हुसैन सहित सभी प्रखंड एवं सकुल समन्वयक उपस्थित थे।