थाना क्षेत्र के लावा छापर पोखरा के समीप बने एक दुकान में शनिवार की रात पुलिस ने छापामारी कर तीस बोतल शराब बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने अवैध कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया। जिसे पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के लावा छापर पोखरा के समीप बनी दुकान से अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इस सूचना के आधार पर शनिवार की रात पुलिस ने वहां छापामारी कर दुकान से 38 बोतल शराब को बरामद करते हुए अवैध कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के तिवारी बगहवां गांव निवासी दीनानाथ यादव बताया जाता है। जिसे पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया।