टावर प्लेट चुरा कर भाग रहा युवक गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के दानापुर गांव समीप ज्योति कंस्ट्रक्शन कंपनी के परिसर से शनिवार की सुबह टावर प्लेट चुरा कर भाग रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस को आता देख तीन अन्य युवक भाग निकले। पुलिस इनको गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है।

बताया जाता है कि दानापुर गांव स्थित कंस्ट्रक्शन कंपनी के परिसर में शनिवार की सुबह चार युवक घुस गए और टावर प्लेट चुरा कर भागने लगे। इसी बीच इन युवकों पर कंपनी के गार्ड की नजर पड़ गयी। गार्ड ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गश्ती पर निकली पुलिस वहां पहुंच गयी और प्लेट चुरा कर भाग रहे एक युवक का पीछा करके पड़ लिया। हालांकि तीन अन्य युवक भाग निकलने में सफल हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि गिरफ्तार किया गया युवक खुर्शेद साह दानापुर गांव का ही निवासी है। इनके अन्य साथी अमरजीत कुमार, सतेंद्र यादव, संदीप कुमार भी दानापुर गांव के ही रहने वाले हैं। कंपनी के गार्ड संजय दुबे के बयान पर थाने में इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Ads:






Ads Enquiry