प्रखंड स्थित भागवत परसा उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में वंशी बतरहां की टीम विजयी रही। विजयी टीम के कप्तान को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व पकड़ी श्रीकांत की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाया। जवाब में उतरी बंशी बतरहा की टीम ने 18 ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। विजेता टीम के खिलाड़ी हैप्पी कुमार को मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। जबकि उप विजेता पकड़ी श्रीकांत के खिलाड़ी भास्कर कुमार को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मौके पर जितेंद्र साह, शिब्बू राय, अलीराज हुसैन सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।