प्रखंड के पथरा गांव में आयोजित पथरा प्रीमीयर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में सनाह की टीम ने दानापुर को सात रन से हराकर कप पर कब्जा कर लिया। टूर्नामेंट में विजय के बाद सनाह की टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
इसके पूर्व रविवार को खेले गये क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच सनाह की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 105 रन बनाया। 106 रन के लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी दानापुर की टीम 13 ओवर में ही मात्र 99 रन पर आल आउट हो गयी। सनाह की टीम सात रनों से विजयी रही। इस मैच में मैन आफ द मैच का पुरस्कार सनाह टीम के महताब आलम तथा मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार दानापुर के फैजान खां को दिया गया। मौके पर पूर्व मुखिया भूपेंद्र प्रसाद, सुमेर कुशवाहा, श्याम बहादुर यादव, जावेद अख्तर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।