करोड़ों की लागत से शिव मंदिर का होगा जीर्णोद्धार

शहर के शिव मंदिर का जीर्णोद्धार अब नये सिरे से करोड़ों की लागत से कराया जाएगा। रविवार को शिव मंदिर के प्रांगण में हुई मंदिर समिति की बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया।

मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश राय की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान

शहर के बीचोबीच स्थित शिव मंदिर का निर्माण नये सिरे से कराये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक के दौरान मंदिर का प्रारूप कैसा होगा इसका निर्णय कमेटी की अगली बैठक में लिया जाएगा। ज्ञातव्य है कि कई वर्षो पुराना और जर्जर इस मंदिर के नए सिरे से निर्माण की जरुरत कुछ समय से महसूस की जा रही थी। बैठक के दौरान मंदिर का निर्माण पुराने स्थान पर ही कराये जाने पर सहमती बनी। बैठक में कमेटी ने महा शिवरात्रि के बाद मंदिर का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में विजय शर्मा, मनीष रंजन उर्फ मिंकू सिंह, वार्ड पार्षद मनीष किशोर नारायण, अधिवक्ता मनीष मिश्रा, नंद कुमार गुप्ता, धनंजय श्रीवास्तव, झुन्ना सिंह, मनोज मिश्र, गोरख शर्मा, बजरंग दल के जिला संयोजक पंकज सिंह, सुनील शर्मा, गोविंदा कुमार, मंदिर के पुजारी सचितानंद पाण्डेय सहित कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Ads:






Ads Enquiry