राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 पर सिरिसियां गांव के समीप एक ट्रक की चपेट में आ जाने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। इस घटना में बाइक पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए कुचायकोट अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी चिंताजनक हालत को देखकर गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार कुचयकोट थाना क्षेत्र के सिरिसियां गांव के राज बहादुर सिंह, प्रमोद सिंह तथा पंकज सिंह एक बाइक पर सवार होकर बारात में भाग लेने के लिए घर से जा रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही उनकी बाइक हाइवे पर पहुंची, सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार राज बहादुर सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि प्रमोद सिंह तथा पंकज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों का इलाज गोरखपुर मेडिकल कालेज में चल रहा है। इस संबंध में मृतक राज बहादुर सिंह के चाचा शत्रुघ्न सिंह के बयान पर कुचायकोट थाने में अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।