पंचायत चुनाव को उपलब्ध करायी गयी जानकारी

प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान चुनाव मैदान में उतरने वाले तमाम संभावित प्रत्याशियों को कई बातों पर महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करायी गयी। साथ ही उन्हें चुनाव आचार संहिता के शत प्रतिशत अनुपालन की अपील की गयी।

बैठक के दौरान बीडीओ सोनू कुमार ने बताया कि कोई भी प्रत्याशी अधिकतम दो सेटों में अपना नामांकन कर सकता है। जिसमें आवश्यक जानकारियों के साथ जरूरी कागजात भी संलग्न करने होंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए सामान्य और आरक्षित वर्ग की अलग-अलग शुल्क निर्धारित की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावक के लिए भी शपथ पत्र अनिवार्य होगा। बैठक में सरकारी भवन, बिजली के खंभे, वृक्ष आदि सार्वजनिक स्थानों पर कोई भी पोस्टर या दीवार लेखन पर परहेज रखने की सख्त निर्देश दिया गया। वहीं निजी आवास और संस्थानों पर भी चुनाव से संबंधित सामग्री और सूचना के लिए संस्थान के संचालक के अनुमति की अनिवार्यता के बारे में भी जानकारी दी गयी। बैठक में आचार संहिता को लेकर किसी प्रकार की कोताही नहीं करने का निर्देश देते हुए सभी वर्तमान व संभावित दावेदारों को इसमें सहयोग करने अपील की गयी। बैठक में बीडीओ सोनू कुमार के अलावा थाना प्रभारी सुरेश कुमार यादव, एसआइ राजीव कुमार सहित प्रखंड क्षेत्र के प्राय: सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Ads:






Ads Enquiry