थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर शराब के दो धंधेबाजों संतलाल नट तथा राजेश नट को गिरफ्तार कर लिया। छापामारी का नेतृत्व कर रहे थानाध्यक्ष अशोक कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे थे। इनके पास से 17 बोतल देसी शराब बरामद किया गया।