प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम को लेकर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान 11 महिलाओं का बंध्याकरण आपरेशन किया गया। आपरेशन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. विजय पासवान के नेतृत्व में की गयी। मौके पर जिम्मी लाल एवं शैलेंद्र कुमार सहित कई सहयोगी चिकित्सक मौजूद थे।