प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित कामन सर्विस सेंटर दिखावे का सेंटर बन गया है। करीब एक माह से कलर इपिक कार्ड बनाने का कार्य वेव में आयी गड़बड़ी के कारण ठप है। जिसके कारण लोगों को रंगीन इपीक कार्ड नहीं बन पा रहा है। वीएलई संतोष कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में करीब तीन सौ आवेदन रंगीन इपिक के लिए लंबित हैं। वेव कार्य नहीं करने के कारण यहां आने वाले लोग बैरंग वापस लौटने को विवश हैं।