बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की ओर से मंगलवार को सदस्यता अभियान की विधिवत शुरुआत की गयी। यह अभियान शहर के बुनियादी विद्यालय में मंगलवार से प्रारंभ किया गया। इस मौके पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन प्रसाद ने कहा कि आज से प्रारंभ हुआ यह सदस्यता अभियान फरवरी के प्रथम सप्ताह में सभी प्रखंड में चलाया जाएगा। जिसके बाद प्रखंड स्तर से लेकर राज्य स्तर के चुनाव होंगे। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष रतिकांत साह के अलावा अशोक तिवारी, जय नारायण सिंह, संदीप शर्मा, आनंद कुमार, कौशर अली, अशोक मांझी, नागेंद्र राम, मनोज कुमार, विरेंद्र प्रसाद, राजीव कुमार, संजय यादव, सुनिता कुमारी, रूबी कुमारी, सहित कई शिक्षक मौजूद थे।