कर्मियों की चल व अचल संपत्ति का ब्योरा तलब

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर सभी कर्मियों से उनके चल व अचल संपत्ति का पूर्ण ब्योरा तलब किया गया है। तमाम कर्मियों के 15 जनवरी तक निर्धारित फार्म में अपनी संपत्ति का पूर्ण ब्यौरा देने का निर्देश जिलाधिकारी ने जारी किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्व के वर्ष की भांति इस साल भी सभी कर्मियों को अपनी संपत्ति का ब्योरा देना है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने एक प्रपत्र जारी किया है। इसी प्रपत्र में सभी निकासी व व्ययन पदाधिकारी से उनके अधीन तमाम कर्मियों की चल व अचल संपत्ति के अलावा उनके दायित्वों के बारे में पूर्ण विवरण तलब किया गया है। सूत्रों ने बताया कि तमाम जानकारी प्राप्त होने के बाद उसे वेव साइट के माध्यम से सार्वजनिक किया जाएगा। जिलाधिकारी ने इस संबंध में सभी निकासी व व्ययन पदाधिकारियों के अपने अधीन कार्यरत व पदस्थापित सभी वर्ग के कर्मियों व पदाधिकारियों की पूर्ण सूची मांगी गयी है। निकासी व व्ययन पदाधिकारियों को पूर्ण सूची आइटी प्रबंधक को 15 जनवरी तक हर हाल में उपलब्ध कराने को कहा गया है।

Ads:






Ads Enquiry