थाना क्षेत्र के भोरे-मीरगंज मुख्य पथ पर बंशी बतरहां के समीप हथुआ शाखा नहर पुल पर रविवार रात अपराधियों ने एक बाइक को लूट लिया। बताया जाता है कि महिरवां कला गांव निवासी सनोज कुमार रविवार की रात मीरगंज से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी हथुआ शाखा नहर के पास अपराधियों ने उनको रोक लिया और बाइक लूट कर फरार हो गए। इस घटना को लेकर बाइक मालिक ने थाना में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।