मीरगंज नगर में तीन दिवसीय साई महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुक्रवार की रात संपन्न हो गया। इस दौरान कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया। साई महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार की देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के स्थानीय कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत डा. फिरोज आलम ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद स्थानीय कलाकारों ने सरस्वती वंदना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा घर घर की तू तू मै मै की कहानी, सास बहू और बेटी की कहानी पर नाटक प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान साई सेवा संस्थान के अध्यक्ष सरोज कुमार रिंकू ने साई महोत्सव में भाग लेने वाले स्कूल के प्राचार्य को प्रशस्ति पत्र तथा साई भगवान की कैटलाक प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही संस्थान के उपाध्यक्ष कौशल किशोर शर्मा ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।