चैनपट्टी लूटकांड में दो आरोपी गिरफ्तार

 नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव के समीप गत बीस दिसंबर को पूर्व एमएलसी के चचेरे भाई को गोली मारकर उनके पास से एक लाख नकदी लूटे जाने की घटना में संलिप्त दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

नगर इंस्पेक्टर विमल कुमार ने बताया कि बीते बीस दिसंबर को कुचायकोट थाना क्षेत्र रामपुर माधो गांव निवासी पूर्व एमएलसी सुनिल सिंह के चचेरे भाई गोविंद सिंह अपने एजेंसी से एक लाख रूपया लेकर कहीं जा रहे थे। इसी बीच चैनपट्टी गांव के समीप संजय सिंह गिरोह के चार सदस्यों ने उन्हें गोली मार कर एक लाख रूपये नकदी लूट ली थी। उन्होंने बताया कि दरोगा अमित कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के रोहडा गांव में छापामारी की। पुलिस ने छापामारी के दौरान कांड में संलिप्त सुधीर सिंह व अनिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अनिल सिंह पूर्व में कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। वही इस गिरोह का मुख्य सदस्य संजय सिंह की गिरफ्तारी अभी तक नही हो सकी है।

Ads:






Ads Enquiry