गड्ढे में पलटी बाइक, एक घायल

गोपालगंज-मीरगंज मुख्य पथ पर वृंदावन गांव के समीप एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में एक बाइक चालक बाइक सहित सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि मीरगंज निवासी अफजल अली उचकागांव थाना के वृंदावन गांव गए थे। वहां से ये सोमवार को अपने गांव लौट रहे थे। तभी वृंदावन गांव के पास ही एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक सहित सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए। जिससे ये गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

Ads:






Ads Enquiry