भूमि विवाद मारपीट में आधा दर्जन घायल

थाना क्षेत्र के खरहरवां गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के लोगों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। इस घटना को लेकर दोनों पक्ष के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि

खरहरवां गांव निवासी हरेंद्र सिंह तथा विक्रमा सिंह के बीच जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर सोमवार को दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुई मारपीट में एक पक्ष के हरेंद्र सिंह, उनके पुत्र अनिल सिंह, पत्‍‌नी सहित एक अन्य महिला तथा दूसरे पक्ष से विक्रमा सिंह व उनकी पत्‍‌नी शकुंतला देवी घायल हो गयी। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना को लेकर दोनों पक्ष के आवेदन पर अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry