थाना क्षेत्र के गुरमा गांव निवासी 50 वर्षीय हृदया प्रसाद की सऊदी अरब में हृदय गति रुक जाने से मौत हो गयी। उनके निधन की सूचना मिलते ही गुरमा गांव का माहौल गमगीन हो गया। बताया जाता है कि हृदया प्रसाद सऊदी अरब में भारी वाहनों के हेड मिस्त्री के रूप में काम करते थे। ये वहां से कुछ समय अपने घर आए थे और बीते सोमवार को ही दिल्ली से सऊदी अरब की फ्लाइट पकड़ी थी। लेकिन इसके दो दिन बाद बुधवार को सऊदी अरब में हृदय गति रूकने से उनकी मौत हो गयी। इनकी मौत की सूचना मिलते ही गुरमा गांव का माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि छह माह पूर्व गांव में हुए एक गोलीकांड में हृदया प्रसाद के पुत्र आरोपी थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ग्रामीणों का अनुमान है कि अपने पुत्र के जेल जाने से ये चिंतित रहते थे।