पति ने पत्नी को पीट पीट कर मार डाला

थाना क्षेत्र के भरपटिया गांव में नशे की हालत में एक
ग्रामीण ने अपनी पत्नी को पीट पीट कर मार डाला। अपनी
पत्नी की हत्या करने के बाद शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया
गया। इस बीच जानकारी मिलने पर भोरे पहुंचे मृतका के भाई ने
शुक्रवार को थाना में मृतका के पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
करायी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया
जाता है कि उत्तर प्रदेश के खामपार थाना क्षेत्र के परसौनी
गांव निवासी लाखपति देवी की शादी भोरे के भरपटिया गांव
निवासी हरेंद्र यादव के साथ हुई थी। बताया जाता है कि हरेंद्र
यादव नशे का आदी था। इसी बीच नशे की हालत में किसी बात
को लेकर उसने अपनी पत्नी लाखपति देवी की पीट पीट कर हत्या
कर दी। हत्या करने के बाद शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया
गया। बताया जाता है कि इसी बीच ग्रामीणों से जानकारी
होने पर शुक्रवार को भोरे पहुंचे मृतका के भाई विजय प्रताप यादव
ने इस घटना को लेकर अपने बहनोई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
करायी। बताया जाता है कि हरेंद्र यादव की पहली शादी
विजय प्रताप यादव की बड़ी बहन से हुई थी। लेकिन बीमारी के
कारण उनकी मौत होने के बाद पहली पत्नी की छोटी बहन
लाखपति देवी से हरेंद्र यादव ने शादी कर ली थी। प्राथमिकी
दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry