पंचायत सचिवों पर कार्रवाई की अनुशंसा

बरौली बीडीओ ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी को पत्र भेजकर दो पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की है। बताया जाता है कि बरौली बीडीओ प्रशांत कुमार ने पंचायत सचिव रामाशीष चौधरी के विरुद्ध मृत व्यक्ति को इंदिरा आवास का लाभ देने का आरोप पाते हुए पंचायती राज पदाधिकारी को पत्र प्रेषित कर कार्रवाई करने की अनुशंसा की है। जबकि पंचायत सचिव विरेंद्र रजक के ऊपर बेलसड़ पंचायत में कूपन वितरण को लेकर धांधली बरतने तथा मनमानी तरीके से काम करने का आरोप लगाने का आरोप है।

Ads:






Ads Enquiry