अपराध रोक पाने में सरकार फेल : व्यासदेव प्रसाद

महागठबंधन की सरकार में जहां जदयू के नेता बढ़ती अपराध की घटनाओं पर रोक लगाना चाहते हैं, वही राजद के लोग नही चाहते हैं कि अपराध कम हो। बिहार में पहले अपराधी लोगों को अपना निशाना बनाते थे, लेकिन अब अपराधी पुलिसकर्मी को भी नही छोड़ रहे है। बिहार के विभिन्न जिलों में कई दरोगा की हत्या कर दी गयी। अपराध की बढ़ती घटनाओं से आम लोग काफी भयभीत है। अपराधिक घटनाओं को रोकने में सरकार का सिस्टम फेल है। पूर्व स्वास्थ मंत्री व्यास देव प्रसाद रविवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यह आरोप लगाया।

प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि राजद के लोग अपराध की घटनाओं पर रोक नहीं लगाना चाहते हैं। प्रेस वार्ता में पूर्व पर्यटन मंत्री सुनिल कुमार पिंटू ने कहा कि बिहार के चुनाव में सरकार ने सरकारी तंत्र का दुरूपयोग किया है। सरकार के लोगों ने सरकारी तंत्र का सहायता लेकर जनता को गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जिले के चार सीटों पर हुई हार की समीक्षा की गयी है। उन्होंने कहा कि डीजल अनुदान की राशि अब तक किसानों को नही मिल सकी है। किसान डीजल अनुदान की राशि पाने के लिये सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगा रहे है। इस मौके पर विधायक सुभाष सिंह ने कहा कि गन्ना किसानों को पिछले साल का भुगतान कई चीनी मिलों द्वारा अभी तक नही किया गया। प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक रामप्रवेश राय, जिलाध्यक्ष ब्रह्मा नंद राय, अभय गिरी, शिव कुमार उपाध्याय, अनूप लाल श्रीवास्तव, राजू चौबे, मनीष किशोर नारायण, लखन तिवारी, चन्द्र मोहन पाण्डेय, मंजीत सिंह, राजेश सहनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ads:






Ads Enquiry