बंध्याकरण नहीं होने पर मरीजों ने किया हंगामा

बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को बंध्याकरण कराने आयी महिलाएं व उनके परिजनों ने बंध्याकरण नहीं होने की खबर पाकर जमकर हो हल्ला मचाया। बाद में पीएचसी प्रभारी ने लोगों को समझा कर शांत कराया।

बताया जाता है कि मंगलवार बरौली पीएचसी में परिवार नियोजन के तहत कई महिलाओं को बंध्याकरण किया जाना था। जिसके लिए कैंप का आयोजन किया था। कैंप में सुबह से दर्जनों की संख्या में महिला व उनके परिजन पहुंचकर चिकित्सकों के आने का इंतजार में लगे थे। परंतु शाम हो जाने तक जब जिले से कोई भी चिकित्सकीय टीम कैंप में नहीं पहुंची तो उग्र मरीजों ने हो हल्ला करना शुरु कर दिया। हंगामा की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पीएचसी प्रभारी डा. शाहिद नजमी ने लोगों को समझाया। परंतु कैंप में आयी महिला और उनके परिजन मानने को तैयार नहीं थे। बाद पीएचसी प्रभारी द्वारा घंटों समझाने के बाद मरीज शांत हुए।

Ads:






Ads Enquiry