दहेज के लिए बहू को जलाकर मारने का प्रयास

दहेज में सोने की चेन की मांग पूरी नहीं होने पर करीब डेढ़ साल पूर्व विवाहित रीमा देवी को उसके ससुराल के लोगों ने जलाकर मारने का प्रयास किया। जली महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के औराई गांव के बलिराम साह की पुत्री रीमा देवी की शादी मीरगंज थाना क्षेत्र के एकडंगा गांव के राजू साह के साथ संपन्न हुई थी। शादी के बाद ससुराल जाने पर रीमा को उसके ससुराल के लोग दहेज में सोने की चेन की मांग के लिए प्रताड़ित करने लगे। कुछ समय तक वह ससुराल के लोगों की प्रताड़ना को झेलती रही। इसी बीच उसकी सास व ससुर सहित अन्य लोगों ने उसे किरासन तेल छिड़क कर जलाने का प्रयास किया। गंभीर रूप से जली अवस्था में महिला के इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जली महिला के बयान पर घटना की थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें उसके ससुर तुफानी साह व सास सहित चार लोगों को नामजद किया गया है।

Ads:






Ads Enquiry