मारपीट की घटनाओं में आठ लोग घायल

जिले में हुई विभिन्न घटनाओं में आठ लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल लोगों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विजयीपुर थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने कमलेश सहनी तथा उनके भाई राजेश सहनी को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों को इलज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर थान में संदीप सहनी सहित दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उधर फुलवरिया थाना के सोनगढ़वा गांव में चापाकल लगाने के विवाद में कुछ लोगों ने जयप्रकाश यादव तथा उनकी पत्‍‌नी को मारपीट कर घायल कर दिया। इसी थाना के बैरागी टोला गांव में आपसी विवाद में कलावती देवी तथा मुकेश कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया गया। इसी प्रकार मीरगंज थाना क्षेत्र के मटिहानी नैन गांव में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने मिंटू देवी तथा उनकी सास दुलारी देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। कांड अंकित कर पुलिस इन मामलों की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry