मकान निर्माण करा रही महिला को पीटा

हथुआ थाना क्षेत्र के सोहागपुर गांव में मकान का निर्माण कार्य करा रही गीता देवी नामक एक महिला की इसी गांव के रामबचन प्रसाद सहित कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। महिला को बचाने पहुंची उसकी पुत्री व पुत्र को भी जख्मी कर दिया गया। घायल महिला व उसके दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry