सिधवलिया प्रखंड के विशुनपुरा पंचायत के मुखिया व पंचायत सचिव पर कबीर अत्येष्टी योजना मद में राशि गबन करने का आरोप लगाते हुए परवेज आलम खां ने बीडीओ ने पूरे मामले की जांच की मांग की है। सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त जानकारी के आधार पर उन्होंने राशि गबन का आरोप लगाया है।