राष्ट्रीय जनता दल की ओर से सिधवलिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में सदस्यता अभियान चलाया। इस अभियान में सैकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलायी गयी। प्रखंड राजद अध्यक्ष कमलदेव यादव की अध्यक्षता में प्रखंड के अमरपुरा, डुमरिया, करसघाट, कुशहर, जलालपुर, शेर सहित दर्जनों गांवों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पांच हजार लोगों को राजद की सदस्यता दिलायी गयी। इस मौके पर छठ्ठू राम, बिजेंद्र पाल, राज किशोर यादव, शुभनारायण यादव, मंजूर आलम, विरेंद्र कुशवाहा, सुभाष कुशवाहा, सतेंद्र कुमार यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।