आज प्रारंभ होगी मैट्रिक की जांच परीक्षा

मैट्रिक की जांच परीक्षा मंगलवार से शुरु होगी। 22 दिसम्बर तक चने वाली इस परीक्षा में कुल 47,908 हजार छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इनमें छात्रों के मुकाबले छात्राओं की संख्या अधिक है। शिक्षा विभाग की ओर से इस परीक्षा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 15 से 22 दिसम्बर तक चलने वाली यह परीक्षा सभी संबंधित विद्यालयों में होगी। परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर 1.15 बजे तक होगी। छात्रों को प्रश्न पत्रों को पढ़ने के लिए हरेक दिन पंद्रह मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। शिक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया कि मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रत्येक परीक्षार्थी को इस परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा। ज्ञातव्य है कि वर्ष 2015 में आयोजित की गई मैट्रिक की परीक्षा के मुकाबले इस साल 2047 परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होगा।

परीक्षा की तैयारियों में जुटे परीक्षार्थी : पहले जांच परीक्षा और फिर 11 मार्च से होने वाली मैट्रिक की मुख्य परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी अभी से तैयारियों में जुट गये हैं। स्कूल के अलावा छात्र-छात्राएं कोचिंग व गेस व गाइड का भी सहारा ले रहे हैं। ताकि उन्हें परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त हो सके। ज्ञातव्य है कि मुख्य परीक्षा प्रारंभ होने में अब तीन माह से भी कम का समय बचा है।

जांच परीक्षा का कार्यक्रम

   तिथि विषय

15 दिसम्बर अंग्रेजी

16 दिसम्बर सामान्य गणित

17 दिसम्बर सामान्य विज्ञान

18 दिसम्बर सामाजिक विज्ञान

19 दिसम्बर मातृभाषा

21 दिसम्बर द्वितीय भाषा

22 दिसम्बर ऐच्छिक विषय।

Ads:






Ads Enquiry