मांझा प्रखंड में राजद का संगठनात्मक चुनाव रविवार को संपन्न हो गया। बैठक में सर्व सम्मति से राजद के प्रखंड अध्यक्ष के पद पर जगरनाथा गांव के नागेंद्र प्रसाद को चुना गया। इसके पूर्व राजद प्रदेश कार्य समिति के निर्देश पर रविवार को स्थानीय प्रखंड में राजद का प्रखंड अध्यक्ष पद क चुनाव किया गया। इसके पहले राजद के प्रखंड अध्यक्ष के पद पर योगेंद्र यादव थे। अध्यक्ष बनने के बाद नागेंद्र प्रसाद ने कहा कि पार्टी संगठन के मजबूत बनाने तथा पार्टी हित में कार्य करना प्राथमिकता होगी। इस मौके पर चुनाव प्रभारी नंद जी यादव, सहायक चुनाव प्रभारी महबूब अली, उप प्रमुख शमी एजाज, पूर्व पैक्स अध्यक्ष नसीम मियां, मोहम्मद हसनैन, मुमताज अली, दाउद अली आदि मौजूद थे।