सदर अस्पताल के विभिन्न वार्ड में शुक्रवार को आउटसोर्विज एजेंसी के संचालक ने मरीजों के बीच कंबल का वितरण किया। जिससे मरीजों को काफी राहत मिली। बताया जाता है कि ठंड बढ़ने के कारण सदर अस्पताल में भर्ती गरीब तबके के मरीजों की परेशानी काफी बढ़ गयी थी। जिससे देखते हुए आउटसोर्विज एजेंसी के संचालक मनीष रंजन उर्फ मिंकू सिंह ने शुक्रवार को सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष, कालाजार कक्ष तथा इमरजेंसी कक्ष में भर्ती गरीब मरीजों के बीच कंबल का वितरण किया। इस मौके पर अजय कुवंर, एमडी अली, निप्पू कुमार लाल, धीरज पाण्डेय, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।