दलीय आधार पर हो पंचायत चुनाव

भोरे में माले में लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव की तर्ज पर पंचायत चुनाव भी दलीय आधार पर कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दलीय आधार पर पंचायत चुनाव कराने से पंचायतों का विकास तेज गति से होगा। दलीय आधार पर पंचायत चुनाव कराने से राजनीतिक दलों भी पंचायतों के विकास की तरफ विशेष तौर पर ध्यान देंगी। वक्ताओं ने पंचायत चुनाव में शौचालय विहीन परिवार के व्यक्ति को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं देने की घोषणा की आलोचना किया। उन्होंने कहा कि सरकार की इस घोषणा का मतलब आम गरीब लोगों को चुनाव लड़ने से रोकना है। धरना की अध्यक्षता माले नेता विश्वनाथ गुप्ता ने किया। धरना के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा गया। धरना पर बैठने वालों में सुभाष पटेल, माधो प्रसाद वर्णवाल, बजरंग सिंह, विधानचंद्र राम, कालीचरण सिंह, अवधेश यादव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Ads:






Ads Enquiry