उचकागांव थाना क्षेत्र के जलालदी टोला गांव में कुछ लोगों ने ईंट रखने के विवाद को लेकर इसी गांव के निवासी अब्दुल मनान तथा उनकी मां खैरुन नेशा को मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान उनके पास मौजूद तीस हजार रुपया भी छीन लिया गया। इस घटना को लेकर इम्तेयाज अंसारी, नसीम अंसारी, मकसूद सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।